होम » India » UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क स्थगित करने का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत

UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क स्थगित करने का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत

UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क स्थगित करने का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत

UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क स्थगित करने का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत

खंडवा। पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, खंडवा ने UPI लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क को स्थगित करने के निर्णय का स्वागत किया है। चेंबर पदाधिकारियों ने इसे व्यापारियों के हित में सकारात्मक कदम बताया।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल एवं सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि UPI लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क से व्यापारी वर्ग में निराशा का माहौल था। उन्होंने कहा कि देश में व्यापार-व्यवसाय तेजी से कैशलेस व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में UPI लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव व्यापारियों के लिए चिंता का विषय था। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

उन्होंने बताया कि पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, खंडवा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रस्तावित शुल्क के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को ई-मेल भेजे थे। साथ ही, इस प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग की गई थी।

चेंबर की ओर से वित्त मंत्री से चेंबर ने प्रस्तावित शुल्क को व्यापार-व्यवसाय की प्रगति में बाधक बताते हुए इसे स्थगित करने की मांग उठाई थी।

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक गुरमीत सिंह उबैजा,अध्यक्ष सुनील बंसल,सचिव संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष गोवर्धन गोलानी,प्रकाश नरेड़ी,मनीष अग्रवाल,ओमप्रकाश अग्रवाल,प्रवक्ता कमल नागपाल सहित समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक है कि व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार व्यापारियों के हितों और देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर सकारात्मक निर्णय लेगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ओंकारेश्वर में निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ओंकारेश्वर में निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
अगली खबर (Next) »
पांच माह से बकाया पोषण योजना की राशि और रसोइयों की मजदूरी का भुगतान कराने कलेक्टर को लिखा पत्र
पांच माह से बकाया पोषण योजना की राशि और रसोइयों की मजदूरी का भुगतान कराने कलेक्टर को लिखा पत्र
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)