होम » India » सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ओंकारेश्वर में निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ओंकारेश्वर में निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ओंकारेश्वर में निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

खंडवा/ ओंकारेश्वर। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ओंकारेश्वर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न निर्माणाधीन शासकीय भवनों, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं तथा अन्य संबंधित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं उन्नयन कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाएं। साथ ही, सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को समय पर पूर्ण करने तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ओंकारेश्वर की जनता को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की नीति बनाए सरकार: राजनारायण सिंह
ओंकारेश्वर की जनता को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की नीति बनाए सरकार: राजनारायण सिंह
अगली खबर (Next) »
UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क स्थगित करने का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत
UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क स्थगित करने का चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)