होम » India » ओंकारेश्वर की जनता को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की नीति बनाए सरकार: राजनारायण सिंह

ओंकारेश्वर की जनता को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की नीति बनाए सरकार: राजनारायण सिंह

ओंकारेश्वर की जनता को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की नीति बनाए सरकार: राजनारायण सिंह

ओंकारेश्वर की जनता को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की नीति बनाए सरकार: राजनारायण सिंह

उत्तमपाल सिंह बोले—जनता को अंधेरे में रखकर मकान-दुकान तोड़ने की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, ओंकारेश्वर के हित में सर्वदलीय कमेटी बने

एक तरफ दिल्ली में सरकार वोट चोरी कर रही है वहीं ओंकारेश्वर में मकान चोरी कर रही है “उत्तमपाल सिंह”

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा/ओंकारेश्वर
ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक निर्माण और चौड़ीकरण की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों की चिंताओं के बीच पूर्व विधायक राजनारायण सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने जनता के पक्ष में आवाज उठाई। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि मंगलवार को ओम्कारेश्वर में प्रभावित परिवारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विकास के नाम पर लोगों के मकान और दुकान हटाने से पहले सरकार को उनके पुनर्वास, मुआवजे और भविष्य की स्पष्ट नीति बनानी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने कहा कि सरकार का काम केवल लोगों के मकान हटाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि प्रभावित परिवारों को कहां बसाया जाएगा, उन्हें कितनी जमीन मिलेगी और उनके मकान के निर्माण के लिए क्या सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की कई पीढ़ियां ओंकारेश्वर में रह रही हैं, उनके पुनर्वास और आर्थिक सहायता की जिम्मेदारी सरकार की है। यह नीतिगत निर्णय है, जिसे सरकार और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लेना चाहिए।
राजनारायण सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे संकट के समय जनता के साथ खड़े हों। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इंदिरा सागर परियोजना के दौरान प्रभावितों के हितों के लिए उन्होंने प्रयास किए थे। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने की अपील की।

“जनता को अंधेरे में रखकर कार्रवाई पर उठाए सवाल”

“दिल्ली में भाजपा वोट चोरी और ओम्कारेश्वर में मकान चोरी कर कर रही है”
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि ओंकारेश्वर की जनता भय और असमंजस के माहौल में है। लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं है कि ममलेश्वर लोक निर्माण और चौड़ीकरण की योजना में कौन-से मकान और दुकान प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में नपती करना और 24 घंटे का नोटिस देना लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि सांसद, विधायक और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं को समझें और सरकार पर उचित नीति बनाने के लिए दबाव डालें। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में नगर परिषद, विधायक और सांसद सहित सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि भाजपा से हैं, इसलिए उन्हें जनता के हित में आगे आकर समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। श्री सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ दिल्ली में भाजपा वोट चोरी और ओम्कारेश्वर में मकान चोरी कर कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ओंकारेश्वर का मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के घर, रोजगार और भविष्य से जुड़ा है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं से भी इस लड़ाई में जनता का साथ देने की अपील की।

“सर्वदलीय कमेटी बनाने की मांग”
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि ओंकारेश्वर की जनता के हितों की रक्षा के लिए ऐसी कमेटी गठित की जानी चाहिए, जिसमें सांसद, विधायक, कलेक्टर, एसडीएम और प्रभारी मंत्री सहित जिम्मेदार अधिकारी शामिल हों। कमेटी का गठन शासन के विधिवत आदेश से किया जाए, ताकि प्रभावितों की समस्याओं का समाधान हो सके।
उन्होंने कहा कि वे कलेक्टर से मुलाकात के लिए समय लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक करेंगे और उनकी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखेंगे। कांग्रेस की मांग है कि विकास योजनाओं की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, प्रभावित मकानों और दुकानों की स्थिति स्पष्ट हो तथा पुनर्वास और मुआवजे की नीति तय किए बिना लोगों को अनिश्चितता में न रखा जाए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले ने समाधि के साथ ही अपने गुरु किशोर दा के जर्जर मकान को भी देखा।
प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले ने समाधि के साथ ही अपने गुरु किशोर दा के जर्जर मकान को भी देखा।
अगली खबर (Next) »
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ओंकारेश्वर में निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ओंकारेश्वर में निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)