प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले ने समाधि के साथ ही अपने गुरु किशोर दा के जर्जर मकान को भी देखा।

किशोर दा का पुश्तैनी मकान संगीत का मंदिर बनना चाहिए।
खंडवा। किशोर दा की पुण्यतिथि पर आयोजित राष्ट्रीय किशोर सम्मान पुरस्कार में गीत संगीत की प्रस्तुति देने आए देश के प्रसिद्ध गायक कलाकार सुदेश भोसले मंगलवार को खंडवा पहुंचे और समाधि स्थल पर किशोर दा को गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सुदेश भोसले अपने परिवार के साथ खंडवा पहुंचे थे समाधि श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात सुदेश भोसले मुंबई बाजार स्थित किशोर दा के पुश्तैनी मकान पर पहुंचे और मकान को देखकर काफी भावुक हुए। किशोर दा के मकान के चौकीदार सीताराम जी से भी काफी देर तक चर्चा की फोटो देखे साथ ही उन्होंने पूरा घर एवं पूजा स्थल देखने की इच्छा जाहिर की प्रवक्ता सुनील जैन ने उन्हें बताया कि लगातार मकान की स्थिति जर्जर होती जा रही है और पूजा स्थल भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस अवसर पर सुनील जैन ने उन्हें बताया कि हम सभी किशोर प्रेमी खंडवा वासी सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि यह मकान को अधिकृत कर यहां पर किशोर दा का स्मारक या संगीत का मंदिर बना दिया जाए ताकि उनकी यादें हमेशा बनी रहे, श्री भोसले ने कहा कि मैं किशोर दा के परिजनों एवं सरकार से भी इस विषय पर चर्चा करूंगा, उन्होंने कहा कि दादा ने जिस मकान में जन्म लिया यहां निश्चित संगीत का मंदिर बनना चाहिए,
