अभिनेता रघुवीर यादव, गायक सुदेश भोसले किशोर दा की समाधि पर शीश नवाकर हुए भावुक।

प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ,विधायक व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि।
खण्डवा। में सौभाग्यशाली हूं मुझे किशोर दा के साथ काम करने का अवसर मिला। उनके साथ देश विदेश में अनेको आयोजनों में साथ रहकर उनसे बहुत कुछ सीखा। यह स्थान हमारे लिए तीर्थ है। यह उदगार किशोर दा की पुण्यतिथि पर खण्डवा में संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह व संगीत संध्या में टीम के साथ गायन की प्रस्तुति देने आए ख्याति प्राप्त गायक सुदेश भोसले मुंबई ने कार्यक्रम के पूर्व खण्डवा पधारने पर किशोर दा की समाधि पर शीश नवाकर कहे। जानकारी देते हुए किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया की समाधि पर सम्मानित होने वाले अभिनेता रघुवीर यादव, सुदेश भोसले ने किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं नगर पालिका निगम के संयुक्त तत्वावधान में किशोर दा की समाधि पर दो जलेबी का भोग लगाकर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम मे गायक सुदेश भोसले ने मुझे ओर जीने की चाहत ना होती अगर तुम ना होते गाने की प्रस्तुति दी, श्री भोसले ने कहा कि एक ऐसा कलाकार जिसके जिसके गीत बच्चे युवा और बुजुर्ग आज भी गुनगुनाते हैं, तीन से चार सालों तक उनके साथ रहा और उनकी हर कला को सीखने का मौका मिला, किशोर दा को भारत रत्न मिले इस पर श्री भोंसले ने कहा कि वह देश ही नहीं संसार के रत्न थे, अपने आप में स्वयं रत्न थे फिर भी ऐसे महान कलाकार को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे देश भर से किशोर और संगीत प्रेमियों ने आकर सुबह से दूर जलेबी का भोग लगाकर समाधि स्थल पर गीतो के माध्यम से दादा को श्रद्धांजलि दी, समाधि पर प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक कंचन मुकेश तनवे,पंधाना विधायक छाया मोरे मांधाता विधायक नारायण पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर महामंत्री धर्मेंद्र बजाज राजेश यादव प्रवक्ता सुनील जैन ने समाधि पर
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिंदगी का सफर ये कैसा सफर कोई समझा नही कोई जाना नहीं, पुलिस अधीक्षक अगम जैन जिंदगी एक सफर है सुहाना, जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा व एडीएम श्रद्धा शुक्ला ने रात कली एक ख्वाब में आई गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि दी। निगम आयुक्त प्रियंका राजावत एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह,पदमनगर थाना प्रभारी श्री देवड़ा ने भी गीतों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए, किशोर दा की समाधि पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला, सचिव नारायण बाहेती, प्रवक्ता सुनील जैन,सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, हरदीपसिंघ छाबड़ा,शरद खंडेलवाल, प्रदीप जैन,अनिल बाहेती, अतुल अत्रिवाल,आमीन खान,अनुराग राठौर,नरेश बालवानी,रोमिल जैन ने उपस्थित रहकर व्यवस्था में सहयोग किया। समाधि पर हर वर्ष आने वाले द्वारका सोनी राजकोट,विनय जोशी खरगोन,सतीश अम्बोरे परतवाड़ा,चांडक जलगांव,मुम्बई सुनील वाडकर, सहित मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र गुजरात,कोलकाता, नागपुर, अकोला खरगोन इंदौर व अन्य प्रदेशों के किशोर प्रेमी अपने अपने ग्रुप के साथ आये व गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले का समाधि पर प्रवक्ता सुनील जैन, कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्रद्धा शुक्ला द्वारा स्वागत किया गया। संस्कृति विभाग के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।खण्डवा के किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच, लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा आनंद,रोटरी क्लब खण्डवा, रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़,विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के ग्रुपो ने पधारकर हरफ़नमौला किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एंकर प्रदीप जैन, सुनील जैन व नारायण बाहेती ने मंच का प्रभावी संचालन करते हुए सभी को गानों का मुखड़ा व अंतरा गाने का क्रमबद्ध अवसर प्रदान किया। आभार सचिव नारायण बाहेती ने माना।
