जन सहयोग से जल संरक्षण, ग्राम बिलूद में श्रमदान कर बनाया बोरी बंधान
—
मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था गांधी युवा मण्डल द्वारा ग्राम बिलूद में नाले पर ग्रामवासियों ने श्रमदान कर बोरी बंधान का निर्माण किया। जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि ग्राम स्तर पर प्रस्फुटन एवं नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसी दौरान ग्राम बिलूद के नाले ग्रामीणजनों के सहयोग से 70 बोरी का बोरी बंधान बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य वर्षा जल को रोककर भूजल स्तर को बढ़ाना और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक अजय गुजरे, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राजेश मालवीय, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राहुल बारे, सचिव संदीप असलका, समिति के सदस्य तथा नवांकुर संस्था के अध्यक्ष बृजेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
