होम » India » अखिल भारतीय खो-खो प्रतियोगिता में मालवा प्रांत का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम

अखिल भारतीय खो-खो प्रतियोगिता में मालवा प्रांत का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम

अखिल भारतीय खो-खो प्रतियोगिता में मालवा प्रांत का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम

खंडवा, l विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 37वीं अखिल भारतीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका सरस्वती विद्या मंदिर, हापुड़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिनांक 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया गया। प्रतियोगिता में मालवा प्रांत की टीम ने मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और तीन पदक जीतकर मध्य क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया इन भैया बहिनों के सोमवार को नगर आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खंडवा विद्यालय व ग्राम सुरगांव जोशी के भैया बहिनों ने भी सहभागिता की है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रतियोगिता में मालवा प्रांत की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं संघर्षशीलता का परिचय दिया। टीम के इस सराहनीय प्रदर्शन में बाल वर्ग बहनों ने रजत पदक, किशोर वर्ग बहनों ने स्वर्ण पदक तथा किशोर वर्ग भैया ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस उपलब्धि में विशेष गौरव का विषय यह है कि स्वर्ण पदक विजेता किशोर वर्ग की बहनें आगामी स्कूल नेशनल गेम्स में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा संगठन द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समिति सचिव श्री रविंद्र बंसल जी, कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे, प्रांतीय खेल संयोजक श्री सत्यनारायण लवंशी जी, विभाग समन्वयक श्री मुकेश पाटिल जी, संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर,दादा दरबार विद्यालय के प्राचार्य श्री वासुदेव जी पंवार,ग्राम भारती जिला प्रमुख श्री एल.एम. सिंह मेवाड़ा,खेल शिक्षक व निर्णायक के रूप में नर्मदा प्रसाद चौहान,हर्ष बाथो वी कोच लक्की पासी सहित समिति परिवार के सदस्यों एवं खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्या भारती, मालवा प्रांत एवं मध्य क्षेत्र का गौरव बढ़ाएँगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*नवरात्र पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने ली संबंधित विभागों की बैठक*
*नवरात्र पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने ली संबंधित विभागों की बैठक*
अगली खबर (Next) »
उच्च शिक्षा विभाग की ई-कंटेंट वैलिडेशन बोर्ड में डॉ. रोमिल जैन मनोनीत।
उच्च शिक्षा विभाग की ई-कंटेंट वैलिडेशन बोर्ड में डॉ. रोमिल जैन मनोनीत।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)