होम » India » *नवरात्र पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने ली संबंधित विभागों की बैठक*

*नवरात्र पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने ली संबंधित विभागों की बैठक*

*नवरात्र पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने ली संबंधित विभागों की बैठक*
वर्तमान में चल रहे नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष, खंडवा में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, नगर निगम, विद्युत विभाग एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ शहर खण्डवा के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यातायात, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए कि नवरात्र पर्व के दौरान प्रमुख मार्गों एवं धार्मिक स्थलों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। नवदुर्गा पांडालों के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पांडालों की विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन विभाग को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने सभी विभागों को नवरात्र पर्व के दौरान सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
पुलिस विभाग, खंडवा आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण नवरात्र पर्व के आयोजन में सहयोग प्रदान करें।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा विधायक ने जावर सिहाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात, रबी फसल से पहले पानी सुनिश्चित करने का निवेदन
खंडवा विधायक ने जावर सिहाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात, रबी फसल से पहले पानी सुनिश्चित करने का निवेदन
अगली खबर (Next) »
अखिल भारतीय खो-खो प्रतियोगिता में मालवा प्रांत का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम
अखिल भारतीय खो-खो प्रतियोगिता में मालवा प्रांत का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)