खंडवा विधायक ने जावर सिहाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात, रबी फसल से पहले पानी सुनिश्चित करने का निवेदन
खंडवा//रबी फसल की बुवाई से पूर्व किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खंडवा विधायक ने जावर सियाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना को लेकर कलेक्टर महोदय से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों के समक्ष किसानों का पक्ष रखते हुए मांग की कि बुवाई शुरू होने से पहले ही यह स्पष्ट और सुनिश्चित कर दिया जाए कि किस क्षेत्र को कितना पानी मिलेगा।
विधायक ने कलेक्टर से निवेदन किया कि उद्वहन सिंचाई योजनाओं में जो भी तकनीकी या व्यावहारिक विसंगतियां हैं, उन्हें रबी सीजन से कम से कम 15 दिन पहले ही दूर कर लिया जाए। उन्होंने जोर दिया कि कमियों को जल्द से जल्द ठीक करके किसानों के लिए पानी की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
इस वर्ष मानसून में कम बारिश को ध्यान में रखते हुए विधायक ने कहा कि उद्वहन योजना के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को पानी का लाभ पहुंचाया जाना आवश्यक है। बैठक में कलेक्टर के साथ-साथ एस डी एम सर संबंधित सिंचाई विभाग व निर्माण कंपनी के अधिकारी और किसान बंधु भी उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा नेता श्री मुकेश तनवे जी, जावर मंडल अध्यक्ष श्री हरीश सेन जी , अमलपुरा मंडल अध्यक्ष श्री श्याम फुलमाली जी,मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव जी , श्री तपन डोंगरे जी ,श्री चंदू पचौरी जी ,श्री अर्जुन सोलंकी ,श्री राहुल मंडवाल,श्री दीपक राठौड़,श्री रामपाल सोलंकी ,श्री संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान बंधु मुख्य रूप से मौजूद रहे
