होम » India » शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों की एक दिवासीय कार्यशाला संपन्न।

शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों की एक दिवासीय कार्यशाला संपन्न।

शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों की एक दिवासीय कार्यशाला संपन्न।

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पौधों का रोपण कर बड़ा करने की जरूरत, ,,श्री डामोर,,

खंडवा। पर्यावरण की रक्षा हम सब का संकल्प है, ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए आज आवश्यकता है कि बड़ी संख्या में हमें पौधों का रोपण कर उसे बड़ा करना होगा। पौधे में आक्सीजन प्रदान करते हैं। उक्त विचार वनमंडलाधिकारी सामान्य वन मंडल खंडवा राकेश डामोर द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला मैं व्यक्त किये, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत खंडवा के सभागार में आयोजित किया गया इस अवसर पर श्री डामोर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करें एवं उनमें पर्यावरण संरक्षण की आदतें विकसित करें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यशाला को पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन आपको भोपाल के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप चक्रवर्ती ने वर्चुअल संबोधित किया उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रत्येक पहलू को शिक्षकों को अवगत कराया उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ग्रहण कराई। कार्यशाला में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने शिक्षकों से अपील की कि कार्यशाला में जो भी जानकारियां उन्होंने प्राप्त की है इसका लाभ विद्यार्थियों को अवश्य दिलाए। एक दिवसीय कार्यशाला में जिला मास्टर ट्रेनर संगीता सोनवने वेस्ट से बेस्ट एवं ई ई पी पोर्टल के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला नोडल संदीप जोशी ने इको क्लब प्रभारी शिक्षकों को शालाओं में इको क्लब किस तरह से संचालित किया जाए इसके संबंध में सारगर्भित जानकारी दी। इस अवसर पर विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित सुश्री रजनी दुबे ने सीड बॉल मेकिंग एवं औषधि पौधों का रोपण उनके लाभों के बारे में अवगत कराया। कार्यशाला में साइबर क्राइम के ऊपर विशेषज्ञ के रूप में लोकेश शर्मा ई गवर्नेंस ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सभी को साइबर क्राइम से होने वाली घटनाओं के बारे मे सचेत रहने को कहा। समस्त प्रशिक्षणार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कुंवर इंदौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी छैगांव माखन भी उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन जिला नोडल संदीप जोशी ने किया एवं आभार जिला मास्टर ट्रेनर संगीता सोनवने द्वारा व्यक्त किया गया

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नगर निगम खंडवा के वसूली अभियान में 6.90 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वसूल, बकायादारों पर तालाबंदी एवं नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई*
नगर निगम खंडवा के वसूली अभियान में 6.90 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वसूल, बकायादारों पर तालाबंदी एवं नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई*
अगली खबर (Next) »
12 साल से विराज रहीं मां दुर्गा, इस बार खंडवा में होंगे उज्जैन के खड़े हनुमानजी के दर्शन।
12 साल से विराज रहीं मां दुर्गा, इस बार खंडवा में होंगे उज्जैन के खड़े हनुमानजी के दर्शन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)