होम » India » मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में खंडवा के राजेश शुक्ला संयुक्त सचिव निर्वाचित।

मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में खंडवा के राजेश शुक्ला संयुक्त सचिव निर्वाचित।

# मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में खंडवा के राजेश शुक्ला संयुक्त सचिव निर्वाचित।

2026-2030 के लिए निर्विरोध हुआ निर्वाचन, प्रदेश में खेल गतिविधियों और जिला संघों को मजबूत करने पर रहेगा जोर।

खंडवा। मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई प्रबंध कार्यकारिणी में जिला वॉलीबॉल संघ खंडवा के सचिव राजेश शुक्ला को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। 11 अक्टूबर 2026 को भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (ICAR-CIAE), नबीबाग में आयोजित संघ की साधारण एवं चुनावी सभा में वर्ष 2026-2030 के लिए कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी सुनील जैन ने राजेश शुक्ला को बधाई देते हुए बताया कि चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप मालवीय की देखरेख में हुए निर्वाचन में कार्तिकेय चौहान अध्यक्ष और सतीश जोशी महासचिव निर्वाचित हुए। बैठक में प्रदेश के 33 जिला वॉलीबॉल संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राजेश शुक्ला के संयुक्त सचिव निर्वाचित होने को खंडवा जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

**जिला संघों की सक्रियता पर रहेगा जोर**

सुनील जैन ने बताया कि नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव राजेश शुक्ला ने प्रदेश में वॉलीबॉल के विकास के लिए जिला संघों की सक्रिय भागीदारी, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान और नियमित प्रतियोगिताओं के आयोजन को जरूरी बताया। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बैठक में विभिन्न आयु वर्गों की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई। इसके साथ ही संघ की वैधानिक स्थिति के संबंध में सदन को जानकारी दी गई।

**वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का प्रारूप होगा जारी**

संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कार्तिकेय चौहान ने अपने पहले संबोधन में मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का प्रारूप शीघ्र जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नीति के माध्यम से प्रदेश में वॉलीबॉल के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और जिला संघों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक जिले में खेल के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात भी कही।

**जिला संघ ने दी बधाई**

राजेश शुक्ला को संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर जिला वॉलीबॉल संघ खंडवा के अध्यक्ष अमर यादव, चेयरमैन भीम सिंह नीलकंठ, उपाध्यक्ष धीरज बरोले, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव तथा कार्यकारिणी सदस्य मुकित खान और अनिल बाहेती ने बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से प्रदेश में वॉलीबॉल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खंडवा सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
### “किशोर कुमार हमारे भगवान हैं, उनके शहर में उनके गीत गाना सौभाग्य है” – सुनील शर्मा
### “किशोर कुमार हमारे भगवान हैं, उनके शहर में उनके गीत गाना सौभाग्य है” – सुनील शर्मा
अगली खबर (Next) »
विज्ञान मंथन यात्रा के लिए रुस्तमपुर स्कूल की छह छात्राओं का चयन।
विज्ञान मंथन यात्रा के लिए रुस्तमपुर स्कूल की छह छात्राओं का चयन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)