होम » India » ### “किशोर कुमार हमारे भगवान हैं, उनके शहर में उनके गीत गाना सौभाग्य है” – सुनील शर्मा

### “किशोर कुमार हमारे भगवान हैं, उनके शहर में उनके गीत गाना सौभाग्य है” – सुनील शर्मा

### “किशोर कुमार हमारे भगवान हैं, उनके शहर में उनके गीत गाना सौभाग्य है” – सुनील शर्मा

### किशोर दा की समाधि पर गायकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, शीश नवाकर लिया आशीर्वाद

खण्डवा। किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष किशोर राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार एवं गीतों भरी शाम की प्रस्तुति आयोजित होती है। इस वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 13 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किशोर दा की समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम नगर निगम प्रशासन और किशोर प्रेरणा मंच के तत्वावधान में आयोजित होगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा समाधि स्थल एवं स्मारक पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है आकर्षक लाइटिंग साउंड सिस्टम एवं फूलों से सामाजिक को सजाया गया है, पुलिस स्टेडियम ग्राउंड पर भी आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। हरफनमौला गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में 12 अक्टूबर को प्रथम दिवस संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के सहयोग से आयोजित होने वाली ‘ये शाम मस्तानी’ संगीत संध्या में अपनी प्रस्तुति देने इंदौर से पधारे ख्यातिप्राप्त गायक सुनील शर्मा ने खण्डवा पहुंचते ही सर्वप्रथम किशोर दा की समाधि पर पहुंचकर शीश नवाया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने व सचिव नारायण बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनील शर्मा के साथ पहली बार उज्जैन से ख्यातिप्राप्त गायिका संध्या ग्रेवाल भी खण्डवा पहुंचीं। कार्यक्रम के राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संचालक प्रदीप जैन ने दोनों कलाकारों का परिचय कराया।

किशोर दा की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात गायक सुनील शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि “किशोर कुमार हमारे लिए भगवान हैं। उनके शहर में आकर उनके गीत गाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मैं बचपन से ही किशोर कुमार के गीत सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। उन्हीं के गीतों और उनकी गायकी से प्रेरित होकर मैंने गायन एवं संगीत के क्षेत्र में कदम रखा। किशोर दा मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि किशोर कुमार जैसे महान कलाकार की जन्मस्थली खण्डवा में उनकी यादों के बीच उनके गीतों को प्रस्तुत करना उनके लिए एक विशेष अनुभूति है। किशोर दा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने समाधि स्थल पर नमन किया।

इस अवसर पर उज्जैन से पहली बार खण्डवा आईं गायिका संध्या ग्रेवाल ने कहा कि “मैं काफी समय से खण्डवा आने की इच्छुक थी। आज किशोर दा की नगरी में आने और उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर मिला। यहां आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह मेरे लिए भावनात्मक और यादगार अनुभव है।” दोनों गायक कलाकारों ने गीतों के माध्यम से भी दादा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए हाल-चाल की तुझ में लेकर चलो पल-पल दिल के पास जैसे गीत गुनगुुनाए।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार शाम किशोर दा की समाधि पर आयोजित इस आत्मीय अवसर पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, नारायण बाहेती, प्रवक्ता सुनील जैन, अनिल बाहेती, नागेश वालंजकर, राकेश गुप्ता सहित किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच, लायन्स क्लब खण्डवा, जेसीआई, रोटरी क्लब एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने दोनों गायक कलाकारों का स्वागत किया।

किशोर दा की समाधि पर कलाकारों द्वारा अर्पित श्रद्धासुमन और उनके प्रति व्यक्त की गई भावनाओं ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि किशोर कुमार केवल एक महान गायक नहीं, बल्कि करोड़ों संगीतप्रेमियों के दिलों में बसने वाली ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी आवाज और गीत सदैव अमर रहेंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
किशोर दा की पुण्यतिथि पर खंडवा में सजेगी सुरों की महफिल, रघुवीर यादव को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान।
किशोर दा की पुण्यतिथि पर खंडवा में सजेगी सुरों की महफिल, रघुवीर यादव को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान।
अगली खबर (Next) »
मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में खंडवा के राजेश शुक्ला संयुक्त सचिव निर्वाचित।
मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में खंडवा के राजेश शुक्ला संयुक्त सचिव निर्वाचित।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)