होम » India » विज्ञान मंथन यात्रा के लिए रुस्तमपुर स्कूल की छह छात्राओं का चयन।

विज्ञान मंथन यात्रा के लिए रुस्तमपुर स्कूल की छह छात्राओं का चयन।

विज्ञान मंथन यात्रा के लिए रुस्तमपुर स्कूल की छह छात्राओं का चयन।

प्रदेश के 375 विद्यार्थियों में खंडवा जिले की छात्राओं को मिला स्थान, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की ओजस्वी गंगराड़े का भी चयन।

खंडवा।विज्ञान मंथन यात्रा 2026-27 के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुस्तमपुर की कक्षा नौवीं की छह छात्राओं का चयन हुआ है। इसके साथ ही सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की छात्रा ओजस्वी गंगराड़े ने भी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में स्थान बनाया है। प्रदेशभर से मात्र 375 विद्यार्थियों का चयन होने के कारण जिले के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रुस्तमपुर विद्यालय से चयनित छात्राओं में जैनी पिता प्रेमलाल, नेहा पिता तेजू, निराली पिता मनोज, संजना पिता सदाशिव, शायना पिता अजित और वैष्णवी पिता अशोक शामिल हैं। वहीं, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की छात्रा ओजस्वी गंगराड़े का चयन भी विज्ञान मंथन यात्रा के लिए हुआ है।

सुनील जैन ने बताया कि विज्ञान मंथन यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की उपलब्धियों, आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खोजों और अनुसंधान की संभावनाओं से परिचित कराया जाता है। चयनित विद्यार्थियों के लिए 13 से 15 अक्टूबर 2026 तक वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें उन्हें विज्ञान संबंधी गतिविधियों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का अवसर मिलेगा।

**विज्ञान शिक्षिका के मार्गदर्शन में मिली सफलता**

इस उपलब्धि में विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता का विशेष योगदान रहा। वे गतिविधि आधारित शिक्षण, नवाचार और आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम जोशी ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

विद्यालय परिवार ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्था और खंडवा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में खंडवा के राजेश शुक्ला संयुक्त सचिव निर्वाचित।
मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में खंडवा के राजेश शुक्ला संयुक्त सचिव निर्वाचित।
अगली खबर (Next) »
# तीन रूपों में दर्शन देती हैं मां बड़ी तुलजा भवानी, नवरात्र में उमड़ रहे श्रद्धालु
# तीन रूपों में दर्शन देती हैं मां बड़ी तुलजा भवानी, नवरात्र में उमड़ रहे श्रद्धालु
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)