*जिलाबदर बदमाश नवाब कुरैशी पिता शकील कुरैशी निवासी रामेश्वर टेकडा खण्डवा हुआ गिरफ्तार*
खंडवा//
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जिला खण्डवा के समस्त पुलिस अधिकारियों को गुण्डा तत्वों के विरुद्ध जीरो टोलेरेंस रखते हुए उन पर नियंत्रण हेतु सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में आज थाना मोघटरोड खण्डवा द्वारा दिनांक 23/07/26 को एक वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर हुए बदमाश नवाब कुरैशी पिता शकील कुरैशी निवासी रामेश्वर टेकडा खण्डवा को चेक करते खण्डवा में ही घूमते पाया गया। बदमाश को गिरफ्तार कर जिलाबदर उल्लंघन में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया है। बदमाश के विरुद्ध पूर्व से नकबजनी, झगड़ा, मारपीट, आर्म्स एक्ट के कुल 12 अपराध पंजीबद्ध होकर उसके विरुद्ध 3 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी संधारित की गई है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास खिची, निरीक्षक सुभाष नावडे, आरक्षक श्रेयस बच्छाव, आरक्षक फारुख, आरक्षक संजय मोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
