होम » India » पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन की अध्यक्षता में कोर्ट मोहर्रिरों की मासिक बैठक आयोजित*

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन की अध्यक्षता में कोर्ट मोहर्रिरों की मासिक बैठक आयोजित*

*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन की अध्यक्षता में कोर्ट मोहर्रिरों की मासिक बैठक आयोजित*

आज पुलिस नियंत्रण कक्ष, खण्डवा में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन की अध्यक्षता में कोर्ट मोहर्रिरों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा आपराधिक प्रकरणों में त्वरित अभियोजन, माननीय न्यायालय से जारी समंस एवं वारंट की समय पर तामिली तथा साक्षियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराते हुए न्यायालय में समय पर साक्ष्य सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कोर्ट मोहर्रिरों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण दक्षता एवं गंभीरता से करने तथा पुलिस और न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने हेतु निर्देशित किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*बैठक के दौरान कोर्ट मोहर्रिर एवं समंस वारंट मोहर्रिर द्वारा रखे जाने वाले रजिस्टर को चेक करते कोर्ट मोहर्रिर प्रआर गोपाल मालाकार, थाना किल्लोद से समंस वारंट मुंशी महिला आरक्षक शिवानी राठौर, थाना छैगांव माखन से समंस वारंट मुंशी महिला आरक्षक रानू हाडा, कोर्ट मुंशी महिला आरक्षक तृप्ति राठौर को समंस वारण्ट रजिस्टर में समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर अद्यतन स्थिति में रखने हेतु पुरुष्कृत किया गया।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस की दुर्गावाहिनी का विशेष अभियान — “ऑपरेशन शक्ति स्वरूपा
खण्डवा पुलिस की दुर्गावाहिनी का विशेष अभियान — “ऑपरेशन शक्ति स्वरूपा
अगली खबर (Next) »
*जिलाबदर बदमाश नवाब कुरैशी पिता शकील कुरैशी निवासी रामेश्वर टेकडा खण्डवा हुआ गिरफ्तार*
*जिलाबदर बदमाश नवाब कुरैशी पिता शकील कुरैशी निवासी रामेश्वर टेकडा खण्डवा हुआ गिरफ्तार*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)