सेवा संकल्प अभियान के तहत 15वें शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन, अंडर-14 वर्ग में राघव सिंह ने मारी बाजी
हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, हरदा द्वारा रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15वें शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 178 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें अंडर-14 वर्ग के 72 और ओपन वर्ग के 106 खिलाड़ी शामिल रहे। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक सोच, एकाग्रता और सूझबूझ का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हरदा में पिछले लगभग एक वर्ष से नियमित रूप से शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इससे जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि हरदा में शतरंज के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी इस खेल की लोकप्रियता को दर्शाती है। एसोसिएशन का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाए।
ओपन वर्ग में वैभव तोमर प्रथम
ओपन वर्ग में वैभव तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। भूपेश विश्वकर्मा दूसरे और सागर पाहुजा तीसरे स्थान पर रहे। जय बजाज चौथे, हितेश जरिया पांचवें, मृदुभाषी त्रिपाठी छठवें, यश विश्वकर्मा सातवें, युवराज जायसवाल आठवें, रविन्द्र रूपनारायण नौवें और अक्षय सिंह तोमर दसवें स्थान पर रहे।
इसके अलावा दिवम आर्य ने 11वां, रविन्द्र थाटे ने 12वां, सत्यम ठोंबरे ने 13वां, यश पचौरी ने 14वां और सद्दाम पठान ने 15वां स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 वर्ग में राघव सिंह ने हासिल किया प्रथम स्थान
अंडर-14 वर्ग में राघव सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रख्यात अग्रवाल दूसरे और आर्यन सोलंकी तीसरे स्थान पर रहे। शिवांश पाराशर चौथे, शौर्य काकड़े पांचवें, रेयांश श्रीमाली छठवें, आदित्य मलैया सातवें, राधा साहू आठवें, अदिति बघेल नौवें और कोठारी पर्व जैन दसवें स्थान पर रहे।
एसोसिएशन के पदाधिकारी और अभिभावक रहे मौजूद
कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक जैन, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्यम बंसल, उपाध्यक्ष डॉ. भागवत सिंह तोमर, अक्षय तोमर, सचिव मनमोहन कुशवाह, सह-सचिव गणेश पटेल, कृष्णा गुर्जर, दिनेश पाटिल और मनीष प्रजापति सहित खिलाड़ियों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
