होम » Madhya pradesh » हरदा में आज सजेगी शतरंज की बिसात, ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए भिड़ेंगे 150 खिलाड़ी

हरदा में आज सजेगी शतरंज की बिसात, ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए भिड़ेंगे 150 खिलाड़ी

हरदा में आज सजेगी शतरंज की बिसात, ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए भिड़ेंगे 150 खिलाड़ी

 

सेवा संकल्प शतरंज महोत्सव में ओपन वर्ग के 88 और अंडर-14 वर्ग के 62 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

हरदा। जिला शतरंज एसोसिएशन, हरदा के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा में सेवा संकल्प शतरंज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 33 हजार रुपये की इनामी राशि रखी गई है। इसमें 150 खिलाड़ी अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है।

 

जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंजीकृत खिलाड़ियों में ओपन वर्ग के 88 और अंडर-14 वर्ग के 62 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों वर्गों सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

 

प्रतियोगिता में हरदा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ अंडर-14 बालिका, सर्वश्रेष्ठ वेटरन खिलाड़ी और हरदा के बाहर से आने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।

 

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज नियमों के तहत आयोजित होगी। प्रतियोगिता के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

 

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि यह जिला शतरंज एसोसिएशन का 15वां टूर्नामेंट है। एसोसिएशन के निरंतर प्रयासों से जिले में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ रही है। प्रतियोगिता में हरदा के अलावा खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर और भोपाल सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

 

उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं में तार्किक क्षमता, एकाग्रता तथा निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
हरदा में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक से नाराजगी, सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया बहिष्कार हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के
हरदा में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक से नाराजगी, सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया बहिष्कार हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के
अगली खबर (Next) »
शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर बने ओपन वर्ग के विजेता
शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर बने ओपन वर्ग के विजेता
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)