होम » India » देर रात कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने जिला अस्पताल खण्डवा का किया आकस्मिक निरीक्षण*

देर रात कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने जिला अस्पताल खण्डवा का किया आकस्मिक निरीक्षण*

*देर रात कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने जिला अस्पताल खण्डवा का किया आकस्मिक निरीक्षण*

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों एवं परिजनों की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा चिकित्सा अधिकारी श्री ओ.पी. जुगतावत के साथ देर रात जिला अस्पताल खंडवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अस्पताल के विभिन्न वार्डों, परिसर एवं प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा अस्पताल परिसर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला खंडवा के अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नवदुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस ने कसी कमर, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
नवदुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस ने कसी कमर, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
अगली खबर (Next) »
जिला अस्पताल पहुंचीं विधायक कंचन मुकेश तनवे, टीबी मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में हुईं शामिल
जिला अस्पताल पहुंचीं विधायक कंचन मुकेश तनवे, टीबी मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में हुईं शामिल
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)