होम » India » मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हरसूद में, रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में होंगे शामिल।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हरसूद में, रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में होंगे शामिल।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हरसूद में, रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में होंगे शामिल।

52 गढ़ों के राजवंशों के वंशजों का सम्मान, विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण और हितग्राहियों को मिलेगा लाभ।

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खंडवा जिले के हरसूद (छनेरा) में आयोजित रानी दुर्गावती जन्मोत्सव एवं सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे छनेरा पहुंचेंगे। यहां संत बुखारदास बाबा आश्रम से कार्यक्रम स्थल तक आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और कलेक्टर ऋषव गुप्ता पुलिस अधीक्षक आगम जैन एवं अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

52 गढ़ों के राजवंशों के वंशज होंगे सम्मानित

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हरसूद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री कुंवर विजय शाह 52 गढ़ों के राजवंशों के वंशजों का सम्मान करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को रानी दुर्गावती की स्मृति और जनजातीय गौरव से जोड़कर आयोजित किया जा रहा है।

तेंदूपत्ता बोनस और काष्ठ लाभांश का होगा वितरण

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि का वितरण करेंगे। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को स्कूटी तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है।

सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री यादव के साथ ही भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री दुर्गादास उईके तथा मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

तैयारियों के निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मंच और बैठक व्यवस्था के साथ सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऐश्वर्या वर्मा, अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर, अपर कलेक्टर क्षितिज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम के बाद दोपहर 2.50 बजे हरसूद हेलीपैड से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
एनसीसी कैडेट्स ने किया महाविद्यालय परिसर से मिट्टी का संग्रह।
एनसीसी कैडेट्स ने किया महाविद्यालय परिसर से मिट्टी का संग्रह।
अगली खबर (Next) »
अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजि.)दिल्ली का 78वॉ राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न।
अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजि.)दिल्ली का 78वॉ राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)