होम » India » एनसीसी कैडेट्स ने किया महाविद्यालय परिसर से मिट्टी का संग्रह।

एनसीसी कैडेट्स ने किया महाविद्यालय परिसर से मिट्टी का संग्रह।

एनसीसी कैडेट्स ने किया महाविद्यालय परिसर से मिट्टी का संग्रह।

खंडवा। 36 एम.पी. एनसीसी बटालियन, खंडवा के कमान अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी के दिशा-निर्देशन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा की एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय के खेल मैदान से मिट्टी संग्रहण किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की मिट्टी को एकत्र कर मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं भावनात्मक जुड़ाव की भावना को अभिव्यक्त करना तथा इस मिट्टी का उपयोग सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए करना है। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. एस. एस. डावर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह फरे, क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित अब्राहम, प्रो. गजानंद वास्कले सहित 40 एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस एवं रेडक्रॉस के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एकत्रित मिट्टी को ग्रुप हेडक्वार्टर भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से संग्रहित मिट्टी का परीक्षण किए जाने के बाद आर्मी डे के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण में इसका उपयोग किया जाएगा। मिटृटी संग्रह करने वाले कैडेट में कॉरपोरल कुमकुम बौरासी एवं कैडेट भूपेन्द्र ने किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की और आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील पुनः सदस्य बने
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील पुनः सदस्य बने
अगली खबर (Next) »
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हरसूद में, रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में होंगे शामिल।
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हरसूद में, रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में होंगे शामिल।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)