*अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजि.)दिल्ली का 78वॉ राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न।

प्रतिभावान कोविद गंगराड़े का भी हुआ सम्मान।
खंडवा। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ का 78वां अधिवेशन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 4 अक्टूबर को गंगराड़े मांगलिक परिसर, खंडवा में आयोजित हुई।अ.भा.गंगराड़े समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्याम गंगराड़े ने बताया की बैठक में महासंघ से संबंधित सभी 6 महासभाओं के 500 से अधिक पदाधिकारी दिल्ली यूपी,महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों समाजजन शामिल हुए।अधिवेशन में पोरवाल ध्वज वंदन, परिचय एवं स्वागत के साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।
एजेंडे में 77वें अधिवेशन की कार्यवाही का अनुमोदन, ऑनलाइन बैठक की पुष्टि, वर्ष 2026 की आय-व्यय विवरणी, महासंघ की आय बढ़ाने के उपाय, समाजरत्न एवं इतिहासकार स्व. मनोहरलाल जी पोरवाल स्मृति सम्मान, स्मारिका प्रकाशन तथा ‘पोरवाल भवन’ के लिए भूमि आवंटन सहित विभिन्न विषयों पर विचार किया गया।
उज्जैन महाकुम्भ मे 2028 में सेवा कार्यों हेतु सेवाधर्म शिविर लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय पारित हुआ। एवं समाज की युवा प्रतिभाओं का विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की बताया की अधिवेशन में वर्ल्ड स्किल कंपटीशन चीन 2026 मे इंडिया के लिए सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले कोविदअजय गंगराड़े सहित अन्य प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया।
बैठक में अखिल भारतीय पुरवाल वैश्य महासभा, अखिल भारतीय पुरवार-पोरवाल महासभा, अखिल भारतीय जांगड़ा-पोरवाल महासभा, अखिल भारतीय गंगराड़े पड़ावती पोरवाल महासभा, अखिल भारतीय दसा वैश्य-पोरवाल महासभा तथा अखिल भारतीय पड़ावती-पोरवाल महासभा के प्रतिनिधि शामिल हुए।खंडवा अखिल भारतीय समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्याम गंगराड़े महामंत्री डॉ राम गंगराड़े, गोपालदास जी गंगराड़े विनय गंगराड़े सुधांशु गंगराड़े एडवोकेट विनम्र गंगराड़े अतुल गंगराड़े श्याम गंगराड़े निलेश गंगराड़े इंदौर,अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर योगेंद्र गंगराड़े राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणपत लाल गुप्ता कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय श्री गंगराड़े पद्मावती पोरवाल महासभा खंडवा द्वारा श्री गंगराड़े मांगलिक परिसर सेठी नगर खंडवा में संपन्न हुआ।
