*वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई ने गौ सेवा कर निकाली वैश्य चेतना रैली*
खण्डवा। खंडवा वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा गणेश गौशाला परिसर
में गौ माता को गौ ग्रास खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात रैली के रूप में वैश्य बंधुओ ने वैश्य चेतना रैली निकाली इसके साथ ही गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके रैली का समापन किया।प्रवक्ता नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि वैश्य चेतना रैली के अवसर पर उपस्थित संभागीय अध्यक्ष इंजी अखिलेश गुप्ता , संजय तापड़िया युवा इकाई संभाग प्रभारी , निशा अग्रवाल संभागीय प्रभारी महिला इकाई , मुख्य इकाई जिला अध्यक्ष दीपक पालीवाल , राकेश पालीवाल जिला महामंत्री , देवेंद्र जैन, सुनील जैन, नारायण बाहेती, उपाध्यक्ष , महिला इकाई जिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता ,श्याम दलाल उपाध्यक्ष खंडवा , युवा इकाई अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल , जिला महामंत्री दर्पण अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
