होम » India » सेवा सेतु अभियान’ में रेलवे की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने गिनाईं उपलब्धियां

सेवा सेतु अभियान’ में रेलवे की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने गिनाईं उपलब्धियां

  1. ‘सेवा सेतु अभियान’ में रेलवे की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने गिनाईं उपलब्धियां

खंडवा। रेलवे की ओर से आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत रेलवे की विभिन्न यात्री सुविधाओं, योजनाओं और सेवाओं को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को रेलवे की नई सुविधाओं, यात्री सेवाओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है और प्रतिदिन करोड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे अब केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि सुविधा, सुरक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में भी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।

सांसद पाटील ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप, लिफ्ट, एस्केलेटर, यात्री प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल सहित कई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए रेल मदद ऐप और हेल्पलाइन 139 जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

उन्होंने कहा कि ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ जैसी पहल के माध्यम से स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पादों के लिए बाजार और पहचान मिल रही है। ‘सेवा सेतु अभियान’ का उद्देश्य रेलवे की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में रेलवे की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। एलईडी स्क्रीन पर नए रेलवे स्टेशनों के नक्शे और वहां उपलब्ध सुविधाओं का प्रदर्शन किया गया। वहीं पीपीटी के माध्यम से दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं, टिकट बुकिंग, पार्सल से जुड़े नियमों तथा रेलवे के नए मोबाइल ऐप की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम स्थल पर रेलवे की ओर से सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। यहां सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सहित रेलवे अधिकारियों और अन्य अतिथियों ने फोटो खिंचवाए।

सांसद पाटील ने कहा कि रेलवे के फ्रंटलाइन कर्मचारी, स्टेशन मास्टर, टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ जवान, पार्सल और मेंटेनेंस टीम सहित पूरा रेलवे तंत्र यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के इस सेतु को और मजबूत करते हुए रेलवे की सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
किशोर कुमार सम्मान से अनुपम खेर को सम्मानित किए जाने की संभावना, 12-13 अक्टूबर को खंडवा में होंगे कार्यक्रम
किशोर कुमार सम्मान से अनुपम खेर को सम्मानित किए जाने की संभावना, 12-13 अक्टूबर को खंडवा में होंगे कार्यक्रम
अगली खबर (Next) »
वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई ने गौ सेवा कर निकाली वैश्य चेतना रैली*
वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई ने गौ सेवा कर निकाली वैश्य चेतना रैली*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)