होम » Breaking News » ओंकारबाग मोरटक्का में 26 सितंबर को कलशाभिषेक एवं स्वर साधक सम्मान समारोह*

ओंकारबाग मोरटक्का में 26 सितंबर को कलशाभिषेक एवं स्वर साधक सम्मान समारोह*

*ओंकारबाग मोरटक्का में 26 सितंबर को कलशाभिषेक एवं स्वर साधक सम्मान समारोह*

दस लक्षण धर्म के समापन अवसर पर निमाड़ के स्वर साधकों का होगा सम्मान

खंडवा। पर्युषण पर्व एवं दस लक्षण धर्म के समापन अवसर पर शनिवार, 26 सितंबर 2026 को ओंकारबाग जैन धर्मशाला, मोरटक्का में कलशाभिषेक एवं विभिन्न धार्मिक एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में भगवान जिनेंद्र का पूजन, कलशाभिषेक, ध्वजारोहण सहित निमाड़ क्षेत्र के स्वर साधकों के सम्मान का कार्यक्रम होगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

जैन समाज के सुनील जैन, प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि समारोह का विशेष आकर्षण “कासलीवाल स्मृति स्वर साधना सम्मान” रहेगा। इसमें संपूर्ण निमाड़ के गायन-वादन से जुड़े स्वर साधकों को स्व. देवकुमारसिंहजी कासलीवाल, स्व. अजितकुमारसिंहजी कासलीवाल एवं स्व. प्रदीपकुमारसिंहजी कासलीवाल की स्मृति में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में स्वर साधकों को प्रत्यक्ष रूप से सम्मान प्रदान किया जाएगा।

दोपहर 1:30 बजे कलश यात्रा, 2 बजे संगीतमय श्री जिनेंद्र पूजन, 3 बजे स्वर साधक सम्मान समारोह, 4 बजे श्रीजी का कलशाभिषेक तथा शाम 5 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद 5:15 बजे वात्सल्य भोज और शाम 6 बजे मंगल आरती एवं सम्मानित स्वर साधकों द्वारा भक्ति का आयोजन रखा गया है।

इस अवसर पर “विशेष विद्वत एवं सेवा सम्मान” के अंतर्गत दस लक्षण धर्म एवं पर्युषण पर्व के दौरान निमाड़ के ग्राम-नगरों में प्रवचनार्थ पधारे ब्रह्मचारी भैया, ब्रह्मचारिणी दीदी, प्रवचनकार विद्वज्जनों एवं समाज प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों एवं विशिष्टजनों को भी सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
श्री रायबहादुर सेठ ओंकारजी कस्तूरचंदजी धार्मिक एवं पारमार्थिक संस्थाओं के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ,मंत्री आशीष चौधरी, कोषाध्यक्ष आदित्य कासलीवाल , कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र जैन “महावीर” प्रबंधक राकेश जैन सहित आयोजन समिति ने समाजजनों से कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पर्यूषण पर्व के समापन अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी शोभायात्रा, 27 सितंबर को क्षमा वाणी पर्व पर निकलेगी भव्य पालकी यात्रा
पर्यूषण पर्व के समापन अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी शोभायात्रा, 27 सितंबर को क्षमा वाणी पर्व पर निकलेगी भव्य पालकी यात्रा
अगली खबर (Next) »
मूंदी पहुंची जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गौसेवा कर सभा को संबोधित किया
मूंदी पहुंची जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गौसेवा कर सभा को संबोधित किया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)