पर्यूषण पर्व के समापन अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी शोभायात्रा, 27 सितंबर को क्षमा वाणी पर्व पर निकलेगी भव्य पालकी यात्रा
धार्मिक उत्साह के साथ के साथ चल रहे हैं, पर्यूषण पर्व श्रद्धालु कर रहे हैं उपवास की तपस्या।
प्रतिदिन पूजा अर्चना के साथ श्री जी का हो रहा है अभिषेक एवं शांति धारा।
खंडवा। जैन धर्म में दसधर्म बताए गए हैं पर्यूषण पर्व के दौरान दस धर्म की पूजा कर उनका पालन किया जाता है। पर्व के दौरान हम आठवें दिन त्याग धर्म की पूजा करते हैं, त्याग धर्म और दस धर्म मात्र एक या दस दिनों या चौमासा का धर्म नही है। यह आचरण में जीवनपर्यंत ही नही वरन् भवांतर में उतारा जाने वाला धर्म है। संस्कार नींव से ही जीवन में उतारे जाने की आवश्यकता है।यह वचन बांसवाड़ा से पधारे संजय शाह शास्त्री ने अपने प्रात:काल प्रवचन में उद्गारित किये। त्याग धर्म पर प्रवचन देते हुए महावीर जैन मंदिर में आयुषी दीदी ने कहा कि त्याग का अर्थ जो वस्तु अपने लिए भी उपयोगी हो उसे बिना किसी फल की इच्छा के दूसरों के कल्याण के लिए छोड़ देना, जैन धर्म मैं चार दान आहार, औषधी, शास्त्र और अभयदान सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं। जैन दर्शन में दो त्याग माने गए हैं, एक द्रव्य त्याग और दूसरा भाव त्याग, भीतर के विकारों को क्रोध, मान,माया,लोभ, राग द्वेष, अहंकार और मोह माया को छोड़ना ही सच्चा त्याग धर्म है, दीदी ने कहा कि सरल शब्दों में जोड़ना संसार है, छोड़ना मोक्ष है यही त्याग धर्म है, त्याग करने से ही आत्मा हल्की होकर मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ती है, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को दशलक्षण पर्व के आठवें दिवस उत्तम त्याग धर्म पर्व पर सुबह सामूहिक अभिषेक धारा एव़ पूजन किये गये। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बुधवार को शांतिधारा का सौभाग्य नमन नरेश जैन परिवार एवं प्रकेत प्रशांत जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
समाज के युवा तपस्वी ऋषभ गंगवाल के 8 उपवास सहित अन्य के तप उपवास सफलता एवं पूर्ण शक्ति एवं धर्म साधना के साथ जारी है। तपस्वियों की ह्मदय से समाज ने अनुमोदना कर कहा कि ईश्वर द्वारा प्रदत्त अद्भुत शक्ति से आप सभी अपना तप निर्विघ्न सम्पन्न करेंगे।
पर्व के समापन अंनत चतुर्दशी पर निकलेगी शोभा यात्रा
समाज के सुनील जैन ,प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि ने बताया कि श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज द्वारा अनंत चतुर्दशी एवं क्षमावाणी पर्व के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दोपहर 3 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से से शोभा यात्रा निकलेगी। शोभा यात्रा हरिगंज, नगर निगम वाटर वर्क्स होते हुए छात्रावास दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगा। यहां से वापस शिवाजी चौक, जलेबी चौक होते हुए महावीर दिगम्बर जैन मंदिर घासपुरा, सराफा होते हुए श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला पहुंचेगा। धर्मशाला में डॉ. संजयजी शाह के प्रवचन एवं श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में होगा, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
27 सितंबर होगा क्षमा वाणी महोत्सव
27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व पर प्रातः 7.30 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बुधवारा, केवलराम पेट्रोल पंप, बॉम्बे बाजार एवं सराफा होते हुए चौधरी जी के कुएं पहुंचेगी, जहां पूजन के बाद श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की जाएगी। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों एवं तपस्वियों का सम्मान,बांसवाड़ा से पधारे डॉ. संजय जी शाह के प्रवचन तथा सकल पोरवाड़ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्म आराधना का लाभ लेने का अनुरोध किया है ।
