होम » India » मूंदी पहुंची जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गौसेवा कर सभा को संबोधित किया

मूंदी पहुंची जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गौसेवा कर सभा को संबोधित किया

मूंदी पहुंची जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गौसेवा कर सभा को संबोधित किया

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने लाभार्थी सम्मेलन को किया संबोधित, बोले- सेवा और जनसहभागिता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही यात्रा।

श्री टेलर का जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारी ने किया स्वागत।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा क्षेत्र के मूंदी पहुंची। यहां भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने सेवा यात्रियों के साथ गौसेवा की। इसके बाद उन्होंने लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया। यात्रा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बस प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के सफलतम सेवा कार्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 12 सेवा प्रकल्पों की आयोजन चल रहे हैं कड़ी में जल जन और सेवा संकल्प यात्रा भी शामिल है जो हमारे खंडवा जिले में बुधवार पहुंची। मोदी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों में गांव, गरीब, युवा और महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।

बोले- नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक

टेलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक हैं।” उन्होंने आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनसेवा और सुशासन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा का उद्देश्य सेवा, जनसहभागिता और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियां की जा रही हैं।

जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र में श्याम टेलर का भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी के साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवं कार्यक्रम में शामिल हुए। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सेवा, जनसहभागिता और संगठन के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के खंडवा जिले में आयोजन के संयोजक धीरज शर्मा थे। उनके नेतृत्व में यात्रा से जुड़े कार्यक्रमों में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ओंकारबाग मोरटक्का में 26 सितंबर को कलशाभिषेक एवं स्वर साधक सम्मान समारोह*
ओंकारबाग मोरटक्का में 26 सितंबर को कलशाभिषेक एवं स्वर साधक सम्मान समारोह*
अगली खबर (Next) »
Chargesheet Filed In Ram Temple Donation Theft Case, Trustees Not Named
Chargesheet Filed In Ram Temple Donation Theft Case, Trustees Not Named
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)