होम » Breaking News » अंडर-14 हॉकी में शिवरिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 हॉकी में शिवरिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 हॉकी में शिवरिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 हॉकी में शिवरिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

शुभ कीर का राज्य स्तरीय टीम में चयन, यक्षिता मांडले और यशवंत सिंह मेवाड़ा स्टैंड-बाय में

खंडवा। शालेय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत अंडर-14 हॉकी वर्ग में महाराणा प्रताप हॉकी स्टेडियम, शिवरिया टाउनशिप के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। जिला और संभाग स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के बाद स्टेडियम के तीन खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जगह बनाई है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयन के बाद खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय ट्रायल में भी खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर शुभ कीर का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं यक्षिता मांडले और यशवंत सिंह मेवाड़ा का स्टैंड-बाय में चयन किया गया है।

नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन का परिणाम

महाराणा प्रताप हॉकी स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन, अभिभावकों का सहयोग और खिलाड़ियों की मेहनत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खिलाड़ियों के चयन से शिवरिया टाउनशिप सहित खंडवा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

हॉकी खेल समिति ने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह के मुखिया आर.के. साहू, खेल प्रभारी शैलेश चौहान, खंडवा हॉकी संघ के अध्यक्ष कुं. दिव्यादित्य शाह, जिला खेल अधिकारी रूप सिंह कलेश, समन्वयक चेतन गौहर, बाल भारती पब्लिक स्कूल खंडवा की प्राचार्या ज्योति गुप्ता सहित रेवोतमा पब्लिक स्कूल मूंदी एवं सेंट मेरी स्कूल मूंदी के प्राचार्यों, खेल शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन का आभार जताया।

समिति ने कहा कि विद्यालयों द्वारा बच्चों का पंजीयन कर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया, जो उनके खेल सफर में महत्वपूर्ण कदम है।

सामूहिक प्रयास से मिली सफलता

समिति के अनुसार यह उपलब्धि केवल चयनित तीन खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि महाराणा प्रताप हॉकी स्टेडियम से जुड़े सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इसमें संरक्षक मनोज पवार, कप्तान प्रकाश काकड़े, जसवंत यादव, दीपक गौपाले, मनोज उरांव, प्रेम धुर्वे, काशीनाथ धुर्वे, मोहन धुर्वे, ओम बारस्कर, रामदास अखंडे, सुनील दोहरे, अजीत लोधी, कुलदीप वर्मा, राकेश कीर, अंकुश सिसोदिया, गोविंद राय सहित पूरी हॉकी टीम और खेल से जुड़े लोगों का योगदान रहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
अगली खबर (Next) »
संगठन को मजबूत बनाने गांधी भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
संगठन को मजबूत बनाने गांधी भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)