संगठन को मजबूत बनाने गांधी भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
पार्षदों और मंडलम अध्यक्षों ने लिया हिस्सा,आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा
खंडवा/
मंगलवार, 22 सितंबर को शाम 4 बजे गांधी भवन में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक संगठन महासचिव विकास व्यास एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन के नेतृत्व में हुई। इसमें क्षेत्र के सभी पार्षद एवं मंडलम अध्यक्ष शामिल हुए।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में संगठन की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने वार्ड एवं मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विचार-विमर्श किया।
विकास व्यास एवं विशाल जैन ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने मंडल एवं वार्ड स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रमों और उनकी तैयारियों को लेकर भी जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, पार्षद मनोज मंडलोई,शब्बीर कादरी,मनोज कसेरा,शफीक सिद्दीकी,मोइज खान,असलम गौरी,वीरेंद्र गौतम,बिलाल भाई,मुन्नू बाउजी,सुनील पासी,शराफत खान,मुमताज बी,रतन सक्सेना,अश्विनी सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
