होम » India » सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया सामाजिक सरोकारों का संदेश

खंडवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेठ मुरलीधर मानसिंगका हिंदू बाल सेवा सदन स्कूल में सोमवार को चित्रकला प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बलदेव मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि समिति जिला अध्यक्ष अशोक पटेल तथा सदन कार्यकारिणी सदस्य गोविंद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, चंद्रयान, बेटी पढ़ाओ, ग्रीन अर्थ और स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। चित्रों के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।

श्री जैन ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में नागरिकों की भूमिका के साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की आवश्यकता बताई।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें सामाजिक सरोकार और सेवा भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य अक्षता शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं टीम के प्रयासों की भी सराहना की गई।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शांंतनु डोंगरे बने कैट के खंडवा जिलाध्यक्ष
शांंतनु डोंगरे बने कैट के खंडवा जिलाध्यक्ष
अगली खबर (Next) »
अंडर-14 हॉकी में शिवरिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
अंडर-14 हॉकी में शिवरिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)