होम » Breaking News » शांंतनु डोंगरे बने कैट के खंडवा जिलाध्यक्ष

शांंतनु डोंगरे बने कैट के खंडवा जिलाध्यक्ष

शांंतनु डोंगरे बने कैट के खंडवा जिलाध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने की नियुक्ति, व्यापारियों के हित में काम करने की जिम्मेदारी

खंडवा। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने खंडवा जिले में संगठन का विस्तार करते हुए शांतनु डोंगरे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। कैट के मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने प्रदेश महामंत्री उमेश तिवारी के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति-पत्र में यह जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि नियुक्ति-पत्र के अनुसार, कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया तथा राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कैट मध्यप्रदेश के मुख्य सलाहकार राजेंद्र जैन (राजू) खंडवा के अनुमोदन पर शांतनु डोंगरे को कैट का खंडवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

व्यापारी हित में सक्रिय भूमिका की अपेक्षा

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से संगठन के उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप व्यापारी हित में सक्रियता से कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई गई है। नियुक्ति के बाद व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी संगठन की गतिविधियों को लेकर सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

कैट की ओर से शांतनु डोंगरे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। नियुक्ति 21 सितंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से की गई।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*गणेश विसर्जन चल समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ली पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक*
*गणेश विसर्जन चल समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ली पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक*
अगली खबर (Next) »
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)