होम » India » *गणेश विसर्जन चल समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ली पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक*

*गणेश विसर्जन चल समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ली पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक*

खंडवा//आगामी गणेश विसर्जन चल समारोह को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा आज चल समारोह के दौरान झांकियों में ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने निर्देशित किया कि चल समारोह में शामिल होने वाली प्रत्येक झांकी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। झांकी के आगे एवं पीछे तैनात पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखें। झांकियों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही के लिए संबंधित पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आयोजकों एवं स्वयंसेवकों के साथ समन्वय बनाए रखें।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

झांकियों के मार्ग में व्यवस्था बनाए रखने, आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप करने के निर्देश दिए गए। साथ ही झांकियों के साथ चलने वाले वाहनों, डीजे/ध्वनि व्यवस्था एवं अन्य संसाधनों के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान सतर्कता, अनुशासन, आपसी समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*ओंकारेश्वर में व्यवस्थित यातायात हेतु यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के बनाये चालान*
*ओंकारेश्वर में व्यवस्थित यातायात हेतु यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के बनाये चालान*
अगली खबर (Next) »
शांंतनु डोंगरे बने कैट के खंडवा जिलाध्यक्ष
शांंतनु डोंगरे बने कैट के खंडवा जिलाध्यक्ष
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)