प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर घर के सामने जलाएं आशीर्वाद का दीपक : विधायक कंचन तनवे
खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा से संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीपक’ जलाने का आह्वान किया गया है।
इसी संदेश के साथ आज खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने खंडवा के फुटकर विक्रेताओं से स्थानीय रूप से निर्मित दीपक खरीदकर ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश दिया। उन्होंने दीपक बेचने वाली महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों के सामने आशीर्वाद का दीपक जलाकर इस अभियान में सहभागिता करें।
विधायक तनवे ने कहा कि स्थानीय कारीगरों एवं फुटकर विक्रेताओं से सामग्री खरीदना ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने नागरिकों से भी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अपने घर के सामने आशीर्वाद का दीपक जलाने का आग्रह किया।
इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, दीप सिंह झाला, चंद्रेश पाचौरी एवं धर्मेंद्र उपस्थित रहे।
