कोलगांव में पट्टों में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की जांच की मांग
उत्तमपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में उठाया मामला, कलेक्टर को सौंपे शिकायत पत्र में 51 पट्टों का किया उल्लेख
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर से मिलकर सौपे दस्तावेज,जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की रखी मांग
खंडवा/
ग्राम कोलगांव में तत्कालीन पटवारी द्वारा पद के कथित दुरुपयोग और पात्रता में अनियमितता कर पट्टे जारी किए जाने का मामला सामने आने का दावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने किया है। बुधवार 16 सितंबर को गांधी भवन में प्रेसवार्ता कर उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रेसवार्ता के पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कलेक्टर से मिलकर दस्तावेज सौपे एवं निष्पक्ष जांच की मांग कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने का निवेदन किया।
उत्तमपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश शासन द्वारा 17 सितंबर 2026 से ग्रामीण आबादी में निवासरत परिवारों को नि:शुल्क रजिस्ट्री प्रदान करने के लिए स्वामित्व भू-अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 लागू की जा रही है। इसी बीच कोलगांव में पूर्व में वितरित पट्टों में बड़े स्तर पर अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि 17 तारीख को मोदी जी का जन्मदिन है और इसको मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल इंदौर आ रहे हैं। और स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे।और इस योजना में पट्टा वितरण पर रजिस्ट्री करने को कहा गया है कि पटवारी द्वारा उनको रजिस्ट्री करेंगे। उसमें मूल पटवारी जो है उसको रजिस्ट्रीकर्ता रहेगा। पर यह जो मामला है, कोलगांव पंचायत का है और इसमें जो एसडीएम और तहसीलदार जो है खंडवा लगता है।
इसमें पूर्व जो वहां के पटवारी हैं, उसने 51 पट्टे खुद और खुद के परिवार के नाम पर करा लिए हैं। तो यह शुरुआत… यह कार्यक्रम अभी शुरू ही नहीं हुआ और उसके पहले यह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है।हमारी यह मांग है कि यह एक गांव का विषय है। ऐसे पूरे जिले में और पूरे मध्य प्रदेश में ऐसा कितने जगह पे ऐसा मामला होंगे, इसलिए तत्काल इसकी एक कमेटी बनाके जांच की जाए कि और भी जिले में… जिले में ऐसे और भी कई मामले उजागर हो सकते हैं। इसलिए एक जांच कमेटी बनाई जाए और दोषियों पे कार्रवाई होना चाहिए। क्योंकि 51 पट्टे, वो भी पटवारी के नाम पे अगर हो रहे हैं, इसमें कहीं न कहीं राजस्व विभाग के और भी लोग इसमें सम्मिलित होंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, तत्कालीन पटवारी राजेश मंडलोई द्वारा पद का कथित दुरुपयोग करते हुए बिना किसी सीमांकित आधिपत्य के स्वयं एवं अपने परिजनों के नाम पर 51 पट्टे दर्ज कराए जाने की शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी दस्तावेजों के साथ कलेक्टर को दी गई है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि जिले के एक गांव में इस तरह की गड़बड़ी सामने आई है तो अन्य गांवों में भी ऐसे मामले हो सकते हैं। उन्होंने कलेक्टर से उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच, नियम विरुद्ध जारी पट्टों को निरस्त करने तथा दोषी तत्कालीन पटवारी एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।राज्य की आवासीय भू-अधिकार व्यवस्था में पात्र परिवारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने का प्रावधान है और इसके लिए पात्रता संबंधी शर्तें निर्धारित हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम तोमर,पार्षद मनोज मंडलोई,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन मौजूद थे।
