⚡ बड़ी खबरें
होम » India » *जाने अनजाने मन वचन और कर्म से किसी को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करें*

*जाने अनजाने मन वचन और कर्म से किसी को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करें*

*जाने अनजाने मन वचन और कर्म से किसी को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करें*

*मिच्छामी दुक्कडम*

*जाने अनजाने मन वचन और कर्म से किसी को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करें*

*श्वेतांबर जैन समाज ने पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमापना पर्व*

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*जंग लड़ना वीरों का काम है और क्षमा करना महावीरो का काम है:- अमिताश्री जी*

*सकल श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व का बुधवार को समापन हुआ । इस अवसर पर टपाल चाल स्थित महावीर भवन में सामूहिक क्षमापना पर्व मनाया गया ।अंतिम दिन सामूहिक रूप से प्रतिक्रमण कर संसार के समस्त जीवों से जैन समाज ने क्षमा मांगी ।श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्री संघ के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि बुधवार जैन स्थानक भवन में सकल श्वेतांबर जैन समाज के पुरुष ,महिला एवं बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित हुए तथा सामूहिक क्षमा याचना की। छोटे ने बड़ों के पैर छूकर तथा बड़ों ने भी दोनों हाथ जोड़कर छोटो से क्षमा याचना की , महिलाओं ने पुरुषों से तथा पुरुषों ने भी महिलाओं से क्षमा याचना की।इसके पूर्व स्थानक भवन में श्वेतांबर जैन साध्वी अमिता श्री जी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए क्षमा का महत्व बताया उन्होंने कहा अपने द्वारा गलती हो जाने पर क्षमा मांगने और किसी को क्षमा कर देने से कोई छोटा नहीं हो जाता। उन्होंने कहा जिस प्रकार जलते दीपक के सामने कुछ भी आ जाने से उसकी रोशनी रुक जाती है ,जिस प्रकार सूरज के सामने बादल आ जाने से उसकी किरणें रुक जाती है। उसी प्रकार इंसान द्वारा क्षमा नहीं मांगने से उसके मोक्ष का मार्ग रुक जाता हैं । जंग लड़ना वीरों का काम है ,और क्षमा कर देना महावीरो का काम है। अगर आपका क्रोध सातवें आसमान पर है ,तो क्षमा को आठवें आसमान पर रखो। तभी आपके मोक्ष का द्वार खुला रहेगा। उन्होंने कहा आज के समय में भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर ही मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। चातुर्मास के चलते खंडवा में महावीर भवन में अमिता श्री महाराज ,प्रतीक्षा श्रीजी, निर्जराश्री जी ,तथा प्रिया श्री जी महाराज साहब के सानिध्य में लगातार धार्मिक गतिविधियां और तपस्या का दौर जारी है ।इस दौरान समाज के पदाधिकारी विकास बोथरा, पीयूष चौरडिया, संजय बम, प्रदीप मेहता, राकेश बम , विवेक सांड, मेघ राज चोरड़िया सुभाष मनसुख भंडारी,प्रमोद जैन,विजय मेहता, सौभाग् साँड अभय जैन , प्रणेंद्र राका, रोहित मेहता नवीस बोथरा, विजय जैन डॉ एन के सेठिया डॉ पवन जैन , ,शीतल, चौरडिया योगेश मेहता, राजेश मेहता,चंद्र कुमार सांड, महिलाओं सुशीला सांड, पायल बोथरा, सेजल मेहता, सरोज बोथरा आदि उपस्थित रहीं।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
थाना पिपलोद के सनसनीखेज हत्याकांड में शेष दो आरोपीगण भी पुलिस गिरफ्त में*
थाना पिपलोद के सनसनीखेज हत्याकांड में शेष दो आरोपीगण भी पुलिस गिरफ्त में*
अगली खबर (Next) »
सद्भावना मंच ने पर्यूषण के समापन पर क्षमा वाणी पर्व मनाया*
सद्भावना मंच ने पर्यूषण के समापन पर क्षमा वाणी पर्व मनाया*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)