*थाना पिपलोद के सनसनीखेज हत्याकांड में शेष दो आरोपीगण भी पुलिस गिरफ्त में*
थाना पिपलोद क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोरखेड़ा खुर्द के सरपंच टांडा में रूमसिंग की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी। प्रकरण में खुलासा किया जाकर घटन में शामिल आरोपियों में से तीन आरोपीगण को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में आरोपी छतर सिंह पिता लाखासिंह एवम सुरमल पिता मुआ सिंह दोनों निवासी ग्राम आमाखुजरी भिलाईखेड़ा, थाना पिपलोद, जिला खण्डवा के फरार थे, जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार अलग अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। खण्डवा पुलिस के लगातार प्रयासों से आज दिनांक 16.09.26 को प्रकरण के शेष *दो आरोपीगण (1) छतरसिंह पिता लाखासिंह एवम (2) सुरमल पिता मुआसिंह दोनों निवासी ग्राम आमाखुजरी भिलाईखेड़ा, थाना पिपलोद, जिला खण्डवा* को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण में आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
