मुखिया ने अभिजीत जीवन केयर मेडिकल व लघु अस्पताल का किया उद्घाटन

0

 

चौपारण। जवनपुर स्थित सुबोध प्रजापति के आवास परिसर में बुधवार को अभिजीत जीवन केयर नामक मेडिकल एवं लघु अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुखिया जानकी यादव, भाजपा नेता विकास यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बैजनाथ साव, मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर एवं उपमुखिया प्रतिनिधि मो. मतीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल एवं लघु अस्पताल की सुविधा शुरू होने से आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां मानव जीवन से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मरीजों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।

अस्पताल के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी और समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।मौके पर समाजसेवी डॉ. सकलदेव पोद्दार, राजेश चौधरी, सुबोध प्रजापति, राजेश कुशवाहा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अस्पताल के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *