विश्वकर्मा पूजा को लेकर आयोजन समिति गठित, देवल यादव बने अध्यक्ष

0

चौपारण। सिंघरावा मे विश्वकर्मा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को एसबीआई सिंघरावां बैंक के समीप देवल यादव के प्रतिष्ठान में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बिंदो साव ने की। इसमें पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। देवल यादव को अध्यक्ष, संजय कुमार साव को सचिव और बिरेन्द्र रजक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं राजेंद्र चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष, मोहम्मद रिजवान को उप सचिव, राजू यादव को उप कोषाध्यक्ष, आदित्य साव को संयोजक तथा बिरेन्द्र चंद्रवंशी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहार के गोपालगंज की प्रसिद्ध गायिका माहि मनीषा को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उनके कार्यक्रम की घोषणा से समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के लिए सहदेव यादव, बिंदो साव, अशोक राम, विजय सिन्हा, गोपाल विश्वकर्मा, मुखिया विजय मधेसिया, पंचायत समिति सदस्य विजय मधेशिया , सतार अंसारी, नौसाद खान, बद्री साव, संजू बाबा एवं बब्लु खान को संरक्षक बनाया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रकाश यादव एवं शंकर दयाल साव को दी गई, जबकि किशोर राणा मीडिया प्रभारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *