भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित, 

0

 

चौपारण। सिंहपुर स्थित डॉ. ललन बाबू कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

गायत्री परिवार के प्रतिनिधि गजाधर प्रसाद ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में नैतिक शिक्षा, भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का विकास आवश्यक है। अच्छे संस्कार ही उन्हें आदर्श नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। वहीं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता कुमारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

परीक्षा में कक्षा 10 की छात्रा वर्षा कुमारी ने प्रथम, अर्पणा कुमारी ने द्वितीय तथा शाह जहां प्रवीण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 की आशिया एवं रहमतुल्लाह अंसारी, कक्षा 7 की संध्या तथा कक्षा 8 के अभिराज, दीपिका, प्रिया और माही सहित 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्राचार्या डॉ. ममता कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *