बेला में कृषक महिलाओं के बीच मकई व मूंग के बीज का वितरण

0

 

 

चौपारण। बेला पंचायत सचिवालय में सीएससी चौपारण एफपीओ के तहत कृषक महिलाओं के बीच मकई एवं मूंग के बीज का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया ममता कुमारी एवं दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से महिलाओं के बीच बीज का वितरण किया। इस दौरान कुल एक क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया, जिसे चयनित कृषक महिलाओं के बीच वितरित किया गया। प्रत्येक महिला को चार-चार किलोग्राम का बीज पैकेट दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मड़ुवा की उन्नत खेती, बेहतर उत्पादन तकनीक तथा इसके पोषण एवं आर्थिक महत्व की भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने महिलाओं को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा खेती को आय का सशक्त माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया।

मुखिया ममता कुमारी ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य महिलाओं को खेती एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार की आय में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *