पांच दिनों बाद करमा गांव में बहाल हुई बिजली, कांग्रेस जिला सचिव ने 100 केवी ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

0

 

 

चौपारण। प्रखंड के करमा पंचायत के ग्राम करमा में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से पेयजल, घरेलू कार्यों और बच्चों की पढ़ाई सहित दैनिक जीवन प्रभावित हो गया था। ग्रामीणों की मांग पर गुरुवार को गांव में नया 100 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसका उद्घाटन कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान ने किया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही पूरे गांव में बिजली बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।

उद्घाटन के अवसर पर रेवाली पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में बिजली लोगों की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिससे गांव में बिजली व्यवस्था पुनः सुचारु हो सकी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे।

कार्यक्रम में हजारीबाग जिला कांग्रेस महासचिव विकास कुमार गुप्ता, देवेंद्र पासवान, पंकज कुमार दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *