दो विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी का गठन

0

 

 

चौपारण। प्रखंड के बच्छई एवं चयकला पंचायत स्थित दो विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

बच्छई पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, सेवई में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया बिरेन्द्र रजक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से रंजन कुमार दास को अध्यक्ष, प्रीति कुमारी को संयोजिका तथा रुपाली गौतम को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति में मानिता देवी, उषा देवी, पूनम पाण्डेय, डोली देवी, सुपीरिया कुमारी, हीरा भूइंया, आरती देवी एवं वार्ड सदस्य शोभा देवी को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं चयकला पंचायत के कन्या प्राथमिक विद्यालय, कसियाडीह में मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर एवं संकुल साधन सेवी शोएब अंसारी की देखरेख में पुनर्गठन प्रक्रिया पूरी हुई। सर्वसम्मति से खुशी देवी को अध्यक्ष तथा प्रतिमा देवी को उपाध्यक्ष सह संयोजिका चुना गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दोनों विद्यालयों में सर्वसम्मति से पुनर्गठन होने पर अभिभावकों ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *