उवि ईगुनिया में विधायक ने 75 विद्यार्थियों को बांटी साइकिल

0

 

 

चौपारण। प्रखंड के पडरिया पंचायत के उच्च विद्यालय ईगुनिया में बुधवार को साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 75 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलें वितरित किया। इससे पूर्व विद्यालय परिसर पहुँचने पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से स्कूल आने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से बच्चों को दूर-दराज से स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी। कहा पढ़ाई ही एकमात्र ऐसा जरिया है, जिससे विद्यार्थी अपना और अपने परिवार का भविष्य संवार सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने स्कूल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर विधायक ने सभी जायज मांगों और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भाजपा महामंत्री अरविंद सिंह ने किया। मौके पर कल्याण पदाधिकारी अंकित यादव, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, सहदेव प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया पप्पू रजक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह,प्राचार्य सुनील रजक, सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार, आनंद पाल, विजय साव, मुकेश सिंह, सुरेंद्र दास, मनोज रवि एवं सौरभ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *