होम » India » सांझी दीपावली में सेवा और सहयोग का संदेश, जरूरतमंदों को वितरित की आवश्यक सामग्री

सांझी दीपावली में सेवा और सहयोग का संदेश, जरूरतमंदों को वितरित की आवश्यक सामग्री

सांझी दीपावली में सेवा और सहयोग का संदेश, जरूरतमंदों को वितरित की आवश्यक सामग्री

खंडवा। पड़ावा खंडवा में रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, खंडवा द्वारा आयोजित “सांझी दीपावली” कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को साकार करते हुए जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गरीब बच्चों एवं महिलाओं को जरूरत की सामग्री निशुल्क वितरित की। उन्होंने कहा कि समाज में सक्षम लोगों द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना मानवता की सच्ची सेवा है। “नेकी की दीवार” के माध्यम से जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने की यह पहल समाज में परस्पर सहयोग, संवेदनशीलता और अपनत्व का सुंदर संदेश देती है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

“जो अधिक है, दे दें… जो कम है, ले लें।” के संदेश के साथ आयोजित सांझी दीपावली ने सेवा और सहभागिता के माध्यम से खुशियां बांटने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, सन्देश गुप्ता सहित रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, खंडवा के सदस्य उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ लगातार जारी, थाना नर्मदानगर क्षेत्र के पुनासा में हुआ कार्यक्रम*
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ लगातार जारी, थाना नर्मदानगर क्षेत्र के पुनासा में हुआ कार्यक्रम*
अगली खबर (Next) »
शरद पूर्णिमा पर मां दुर्गाधाम मंदिर में होगा गरबा उत्सव और खीर प्रसादी का आयोजन*
शरद पूर्णिमा पर मां दुर्गाधाम मंदिर में होगा गरबा उत्सव और खीर प्रसादी का आयोजन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)