खंडवा में 7 जनवरी को होगा पोरवाड़ी स्नेह सम्मेलन 2027, समाजजनों को आमंत्रण
अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच के आयोजन में जुटेंगे समाजजन, खंडवा जोन को सौंपी गई जिम्मेदारी
सम्पूर्ण देश से पोरवाड़ समाज कें सदस्य स्नेह सम्मेलन में पहुचेंगे खंडवा
खंडवा/
अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा पोरवाड़ी स्नेह सम्मेलन 2027 का आयोजन 7 जनवरी 2027, गुरुवार को खंडवा में किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंच ने पोरवाड़ी समाज के सभी सदस्यों से सम्मेलन में शामिल होकर सामाजिक एकता, पारस्परिक स्नेह और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।
मंच के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि पोरवाड़ समाज के स्नेह सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी इस बार खंडवा जोन को सौंपी गई है। जोन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएंगी। सम्मेलन का उद्देश्य पोरवाड़ जैन समाजजनों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक समरसता और एकजुटता को बढ़ावा देना है। प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की दिनांक तो तय हो गई है,स्थान का चयन चल रहा है शीघ्र ही स्थान का चयन करके उसको भी सबसे अवगत करा दिया जाएगा।
आयोजन में वर्तमान में खंडवा जोन में प्रेमांशु जैन अधिवक्ता एवं संगीता जैन अध्यक्ष, मनीष जैन एवं शालू जैन सचिव तथा नमिता जैन नाकोड़ा नगर कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी संभाल रहे है , वहीं सहयोगी में सुरेंद्र जैन, आनंद जैन, योगिता जैन, प्रेमांशु चौधरी ,अतुल जैन, महेश जैन, अनामिका जैन, शिल्पी जैन, लीना जैन सारिका जैन सहित पूरी कार्यकारिणी शामिल हैं।
मंच के आयोजक मंडल संरक्षकगण,संस्थापक अध्यक्ष समीर जैन अध्यक्ष, सचिन जैन कार्याध्यक्ष, निलेश जैन कोषाध्यक्ष, अतिष जैन सांस्कृतिक सचिव, नीना जैन महिला अध्यक्ष, ऋतु जैन महिला सचिव तथा आयुषी जैन महिला सांस्कृतिक सचिव के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।
आयोजकों ने समाज के सभी परिवारों से खंडवा में आयोजित सम्मेलन में सादर शामिल होने का आग्रह किया है, ताकि इस आयोजन को सामाजिक एकता और स्नेह का यादगार उत्सव बनाया जा सके।
