होम » India » साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद डिजीएम और पीसीसीएम से मुलाकात।

साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद डिजीएम और पीसीसीएम से मुलाकात।

साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद डिजीएम और पीसीसीएम से मुलाकात।

साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद डिजीएम और पीसीसीएम से मुलाकात।

खंडवा सनावद ट्रेन को ओंकारेश्वर तक एवं खंडवा से तुकाईथड चलाने की रखी मांग ।

खंडवा। साउथ सेंट्रल रेलवे के डिप्टी जनरल मैनेजर किरण कुमार और प्रिंसिपल चीफ़ कमर्शियल मैनेजर और भुसावल मंडल की पूर्व डीआरएम इति पाण्डेय से मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने सिकंदराबाद तेलंगाना स्थित जोनल मुख्यालय *रेल निलयम* में मुलाकात कर खंडवा अकोला गेज कन्वर्जन कार्य की प्रगति पर चर्चा की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के लगातार सक्रिय प्रयासों से महु, खंडवा, अकोला ब्रॉड गेज का कार्य तेजी से चल रहा है, खंडवा से सनावद तक यात्रियों की सेवा के लिए ट्रेन चलाई जा रही है, शीघ्र ही ओंकारेश्वर स्टेशन तक भी यह ट्रेन शुरू होगी, खंडवा अकोला के बीच खंडवा से तुकाईथड का कार्य भी पूर्ण हो चुका है, टेस्टिंग भी हो चुकी है, पूर्व रेल सलाहकार समिति सदस्य व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और संतोष वर्मा, लक्ष्मण वर्मा ने सिकंदराबाद रेल के निलयम जोनल ऑफिस पहुंचकर खंडवा अकोला के बीच चल रहे गेज कन्वर्जन कार्य पर चर्चा की साथ ही खंडवा सनावद ट्रेन को ओंकारेश्वर तक एवं खंडवा से तुकाईथड तक ट्रेन चलाने के साथ अन्य विषयों को लेकर लेकर मुलाकात की। डीजीएम किरण कुमार ने बताया कि खंडवा तुकाईथड तक गेज कन्वर्जन किया जा चुका है अब इस मार्ग के बीच के स्टेशनों के बीच लूप लाइने और फुट ओवर ब्रिज, विद्युतीकरण,दो नंबर के प्लेटफार्मों के निर्माण कार्य के भी टेंडर हो गए हैं उनके कार्य भी शुरू होने वाले हैं। किरण कुमार ने बताया कि खंडवा तुकाईथड के बीच विद्युतीकरण जुलाई 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके पहले खंडवा तुकाईथड के बीच डीजल से कोई पैसेंजर ट्रेन चले इसकी लेकर ऑपरेटिंग विभाग संभावना देख रहा है। और प्रयास कर रहा है कि कोई पैसेंजर चलाई जा सके। ओंकारेश्वर स्टेशन तक ट्रेन चलाने को लेकर प्रक्रिया जारी है, अगले 2 माह में तुकाईथड़ से खकनार,
उसरनी तक भी ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

*भुसावल मंडल की पूर्व डीआरएम इति पाण्डेय से मुलाकात*।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भुसावल मंडल में पूर्व में रही डीआरएम इति पाण्डेय वर्तमान में प्रमोट होकर साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद में प्रिंसिपल चीफ़ कमर्शियल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मनोज सोनी ने इनसे भी मुलाकात कर खंडवा तुकाईथड़ के बीच रेल यात्री सुविधाओं की बढ़नें सहित खंडवा रूट से नई यात्री ट्रेने चलाने की मांग रखी। इसपर इति पाण्डेय ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस की अभियोजन में एक और सफलता, हत्या के प्रकरण में दोनों आरोपियों को मिली आजीवन करवास की सजा*
खण्डवा पुलिस की अभियोजन में एक और सफलता, हत्या के प्रकरण में दोनों आरोपियों को मिली आजीवन करवास की सजा*
अगली खबर (Next) »
साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत
साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)