गुरु कृपा योगा स्टूडियो द्वारा आयोजित 1 महीने के गरबा वर्कशॉप का भव्य समापन, सिंधी समाज की महिलाओं ने दिखाया उत्साह
खंडवा। शहर के प्रसिद्ध सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु कृपा योगा स्टूडियो द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक महीने का विशेष गरबा प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस वर्कशॉप में सुशिक्षित गरबा शिक्षिका खुशबू वर्मा द्वारा महिलाओं एवं बच्चो को गरबा और डांडिया की विभिन्न विधाओं का बेहतरीन प्रशिक्षण दिया गया।
इस पूरे आयोजन में सिंधी समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी संस्कृति व उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। एक महीने तक चले इस शिविर में महिलाओं एवं बच्चों ने न केवल गरबा के नए स्टेप्स सीखे, बल्कि स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ त्योहार की खुशियों को भी साझा किया।
गुरु कृपा योगा स्टूडियो की संचालिका एवं भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की अध्यक्ष कोमल होतवानी ने बताया कि वे पिछले 4 साल से लगातार गरबा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करती आ रही हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ-साथ हमारी पारंपरिक संस्कृति और लोक नृत्य से भी जुड़ सकें। हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं का उत्साह चरम पर रहा। शिविर में सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेंठाराम पिंजानी जी का विशेष सहयोग रहा जिसके लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों आगामी नवरात्रि उत्सव में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं आभार व्यक्त किया गया।
गुरु कृपा योगा स्टूडियो द्वारा आयोजित 1 महीने के गरबा वर्कशॉप का भव्य समापन, सिंधी समाज की महिलाओं ने दिखाया उत्साह
Tanish Gupta
वरिष्ठ संवाददाता
📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
