थाना पदमनगर क्षेत्रांतर्गत हत्या के प्रकरण में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, दो अपचारी बालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई
खंडवा,।
थाना पदमनगर क्षेत्रांतर्गत घटित हत्या के प्रकरण में पुलिस को एक और सफलता मिली है। प्रकरण में वांछित आरोपी श्लोक पिता संजय यादव, निवासी दादाजी वार्ड, खंडवा को अनुसंधान हेतु गठित विशेष जांच दल (SIT) द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
इसके अतिरिक्त, घटना में शामिल दो अपचारी बालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।