होम » India » शतरंज में जतिन मोखले का संभाग स्तर पर चयन।

शतरंज में जतिन मोखले का संभाग स्तर पर चयन।

*संपादक/तनिश गुप्ता*

शतरंज में जतिन मोखले का संभाग स्तर पर चयन।

पश्चिम क्षेत्र विश्वविद्यालय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। हर विधा में खंडवा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यह प्रतिभाएं अपने हुनर के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम रोशन कर रही हैं। शतरंज के खेल में भी खंडवा की प्रतिभाएं अच्छा प्रदर्शन करते हुए का नाम देश-विदेश में रोशन कर रही है। पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय के बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र जतिन मोखले ने शतरंज प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल की है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अलीराजपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद उनका पुरुष शतरंज टीम में चयन हुआ है।

अब जतिन आगामी पश्चिम क्षेत्र विश्वविद्यालय स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

समाजसेवी सुनील जैन संस्था सचिव प्रज्ञान गुप्ता, प्रबंधक सतीश पटेल, प्राचार्य डॉ. दीपेश उपाध्याय और खेल अधिकारी सुरभि चावरे ने जतिन को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जतिन की सफलता उनकी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा का परिणाम है। महाविद्यालय परिवार को उम्मीद है कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर संस्था और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
आशापुरा माता मंदिर में अश्विन नवरात्र पर्व 11 अक्टूबर से*
आशापुरा माता मंदिर में अश्विन नवरात्र पर्व 11 अक्टूबर से*
अगली खबर (Next) »
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला।
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)