होम » India » सेवा सेतु अभियान के तहत नगर निगम के 6 जोन में शिविर आयोजित*

सेवा सेतु अभियान के तहत नगर निगम के 6 जोन में शिविर आयोजित*

*सेवा सेतु अभियान के तहत नगर निगम के 6 जोन में शिविर आयोजित*

450 पीएम स्वनिधि हितग्राहियों के प्रकरणों पर की गई आवश्यक कार्यवाही

खंडवा, 4 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा आज शहर के सभी 6 जोन में सेवा सेतु अभियान हेतु नगरीय स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए गए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

शिविरों में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं नगरीय सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसी क्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 450 हितग्राहियों के प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही की गई, जिससे हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहायता मिली।

नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर के सभी 6 जोन में निर्धारित स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। संबंधित जोन के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड जमादार एवं सहायक राजस्व निरीक्षक शिविरों में उपस्थित रहे।

नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आयोजित किए जा रहे सेवा शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल: कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव
25 साल से भाजपा का महापौर, फिर भी खंडवा बेहाल: कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव
अगली खबर (Next) »
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने बस में सवार होकर देखा खंडवा का विकास, महापौर ने समझाई योजनाओं की तकनीकी प्रक्रिया
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने बस में सवार होकर देखा खंडवा का विकास, महापौर ने समझाई योजनाओं की तकनीकी प्रक्रिया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)