होम » Health » क्यों हम जानते हुए भी काम टालते रहते हैं?

क्यों हम जानते हुए भी काम टालते रहते हैं?

पढ़ना है, पता है।काम पूरा करना है पता है। फिर भी हाथ मोबाइल की तरफ क्यों चला जाता है?

रात को सोने से पहले आपने तय किया—“कल सुबह जल्दी उठूँगा और पूरे मन से पढ़ाई करूँगा।”

सुबह अलार्म बजता है। आप उठते हैं,  मोबाइल हाथ में लेते हैं और सोचते हैं— “बस पाँच मिनट…”

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

फिर एक वीडियो, एक  Reel, एक message…और पता ही नहीं चलता कि आधा घंटा निकल गया।

फिर मन में आता है—“मुझे पता था कि मुझे पढ़ना चाहिए। फिर मैंने किया क्यों नहीं?”

यही सवाल  procrastination यानी काम टालने की आदत   को समझने की शुरुआत है।

परीक्षा पास है, office की report pending है  या assignment जमा करना है, फिर भी हम कहते हैं, “बस 10 मिनट बाद शुरू करता हूँ।”                                       

मनोविज्ञान में इसे Procrastination कहा जाता है। इसका एक कारण है Present Bias—हम अक्सर भविष्य के बड़े फायदे की तुलना में अभी मिलने वाले छोटे सुख को ज्यादा महत्व देते हैं। Reel अभी खुशी देती है, जबकि पढ़ाई का फायदा बाद में मिलता है।

आज का सवाल

आप आज कौन सा काम टाल रहे हैं?

उसे पूरा करने के बारे में मत सोचिए। बस उसका पहला 10 मिनट वाला कदम तय कीजिए।

**क्योंकि शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन उसका असर बहुत बड़ा हो सकता है।**

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Laxmi Priya Das

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर संपन्न।
सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर संपन्न।
अगली खबर (Next) »
Hope battles cramps as WI chase down 352 to beat India by 5 wickets
Hope battles cramps as WI chase down 352 to beat India by 5 wickets
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)